March 19, 2026

मोगा में 5060 एकड़ में सरसों की बुवाई, मूंगफली की खेती को भी मिलेगा बढ़ावा

मोगा में 5060 एकड़ में सरसों की बुवाई...

मोगा, 19 मार्च : National Mission on Oilseeds के तहत सरकार किसानों को तिलहन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस योजना के अंतर्गत जहां किसानों को बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है, वहीं प्रदर्शन प्लॉट्स पर आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। डीसी मोगा Sagar Setia ने बताया कि सरकारी प्रयासों के चलते वर्ष 2024-25 में जिले में 2364 एकड़ में सरसों की खेती की गई थी, जबकि 2025-26 में यह बढ़कर 5060 एकड़ तक पहुंच गई है।

किसानों को मुफ्त बीज और आर्थिक मदद

इस वर्ष 800 किसानों को 22 क्विंटल सरसों का बीज मुफ्त दिया गया है। वहीं 80 किसानों के खेतों में 66 हेक्टेयर क्षेत्र में डेमोंस्ट्रेशन प्लॉट लगाए गए हैं। किसानों को प्रति हेक्टेयर 9000 रुपये की आर्थिक सहायता भी उनके खातों में दी गई है। मुख्य कृषि अधिकारी Dr. Gurpreet Singh ने बताया कि मूंगफली की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकारी बीज फार्म रौंता में डेढ़ एकड़ क्षेत्र में जे-87 किस्म की बुवाई की गई है।

उत्पादन और तेल की मात्रा बेहतर

उन्होंने बताया कि इस फसल की अवधि लगभग तीन महीने है और प्रति एकड़ 13-15 क्विंटल उत्पादन होता है। मूंगफली में करीब 50 प्रतिशत तक तेल की मात्रा पाई जाती है।किसानों को जून महीने में मूंगफली की बुवाई करने की सलाह दी गई है। कृषि विभाग द्वारा बीज की व्यवस्था की जा रही है। इच्छुक किसान अपने ब्लॉक कृषि अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी देखें : पंजाब ने राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ रुपये के बकाए की मांग की