चंडीगढ़, 20 मार्च : पंजाब में कृषि विकास बैंकों ने बड़े डिफॉल्टर किसानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। राज्य के 113 बड़े किसानों की जमीन नीलामी का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बैंकों ने उन डिफॉल्टर किसानों को निशाना बनाया है जिनके पास 20 एकड़ से अधिक जमीन है और जिन्होंने कर्ज नहीं चुकाया। इन किसानों की जमीन नीलामी के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं।
बैसाखी पर गांवों में लगेंगे पोस्टर
इस बार बैसाखी के मौके पर गांवों की चौपालों में डिफॉल्टर किसानों के पोस्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा गुरुद्वारों में मुनादी करवाई जाएगी और गांवों में ढोल बजाकर ऐलान किया जाएगा। इस मामले में किसान यूनियनों ने अमीर किसानों का समर्थन करने से किनारा कर लिया है, जिससे पंजाब सरकार के लिए कार्रवाई का रास्ता आसान हो गया है। कृषि विकास बैंक बंगा ने एक किसान की जमीन नीलामी के लिए 24 मार्च की तारीख तय की थी। सामाजिक दबाव के चलते किसान ने 2.90 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं और बाकी रकम नीलामी से पहले चुकाने का भरोसा दिया है।
अलग-अलग इलाकों में नीलामी की तारीखें
- सुल्तानपुर लोधी: 3 किसानों की जमीन बैसाखी के दिन नीलाम होगी
- जलालाबाद: 24 किसानों की नीलामी 30 अप्रैल से 26 मई तक
- अबोहर: 8 किसानों की जमीन 30 मार्च को नीलाम होगी
- मुक्तसर: 13 डिफॉल्टर किसानों की नीलामी 10 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच होगी
सख्त कार्रवाई के संकेत
बैंकों के सख्त रुख से साफ है कि अब डिफॉल्टर किसानों को कोई राहत नहीं दी जाएगी। आने वाले समय में और भी नीलामियां हो सकती हैं।
यह भी देखें : मान सरकार द्वारा 1.44 लाख करोड़ के दावे को राजस्थान सरकार ने नकारा

More Stories
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब में बर्न ट्रीटमेंट के 265 कैशलेस उपचार, ₹1.39 करोड़ हुए खर्च
हरभजन सिंह और दूसरे सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर पंजाब को बदनाम करने के लिए चला रहे मुहिम – बलतेज पन्नू
श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश – हरपाल सिंह चीमा