चंडीगढ़, 20 मार्च : राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस पार्टी ने सख्ती दिखाते हुए पांचवें विधायक जर्नैल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस आज तड़के जारी किया गया। रतिया से विधायक जर्नैल सिंह को सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय में जवाब नहीं मिला, तो नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनुशासन समिति के निर्देश पर कार्रवाई
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के सदस्य-सचिव रोहित जैन ने बताया कि चेयरमैन धर्मपाल मलिक के निर्देश पर यह नोटिस जारी किया गया है। विधायक को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायक ने कथित तौर पर पार्टी के आधिकारिक निर्देशों के खिलाफ मतदान किया। इसके चलते उनकी वोट को रद्द या अमान्य घोषित किया गया।
गंभीर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि
कांग्रेस ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए कहा कि यह पार्टी के आधिकारिक रुख को नुकसान पहुंचाने की जानबूझकर की गई कोशिश प्रतीत होती है। इसे पार्टी विरोधी गतिविधि माना गया है, जिससे पार्टी की एकता और विचारधारा को नुकसान पहुंचता है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि आरोप साबित होते हैं, तो विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।
यह भी देखें : कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं, ऊंचे इलाकों तक पहुंचा नहरी पानी : बरिंदर गोयल

More Stories
हरियाणा DGP और पत्नी को पाकिस्तानी साइबर अपराधियों का निशाना
पंजाब में साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
जालंधर में बनेगा विश्व स्तरीय ‘गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र’