अमृतसर, 24 मार्च : अमृतसर के राम तीर्थ रोड बाईपास पर किसान मजदूर मोर्चा द्वारा लगाया गया धरना आज तड़के करीब 5 बजे पुलिस ने जबरन खत्म करवा दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई और इलाके को खाली करवा लिया गया। पुलिस ने प्रमुख किसान नेता सर्वण सिंह पंधेर समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया। उन्हें अलग-अलग थानों जैसे छेहरटा और मत्तेवाला में भेज दिया गया है।
गुप्त तरीके से की गई कार्रवाई
किसान नेता गुरबचन सिंह चब्बा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने यह कार्रवाई बेहद गुप्त तरीके से की। उनका कहना है कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से किसी अन्य स्थान पर धरना जारी रखने की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद रविवार को शुरू हुआ था, जब किसानों ने डिप्टी कमिश्नर (DC) दफ्तर के बाहर धरना देने का ऐलान किया था। पुलिस द्वारा शहर में प्रवेश से रोके जाने पर कई जगहों पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प, धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज हुआ।
झड़प में कई लोग घायल
इस दौरान कई किसान और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। इसके बाद किसानों ने बाईपास रोड पर पक्का मोर्चा लगा दिया था। पुलिस ने अब बाईपास रोड को पूरी तरह खाली करवा दिया है और ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है। इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है, लेकिन तनाव का माहौल अभी भी बना हुआ है।
यह भी देखें : वंदे भारत ट्रेन को सप्ताह में दो दिन गुरदासपुर में ठहराव की मंजूरी

More Stories
नंगल में 800 एकड़ जमीन का मालिकाना हक मिलेगा: हरजोत सिंह बैंस
शहीदों को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, भाजपा सरकार पर बरसे भगवंत मान
गगनदीप सिंह रंधावा मामला: परिवार की शर्तों के बाद पोस्टमार्टम शुरू