भागलपुर, 25 मार्च : भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी प्रेरणा सिंह ने किया, जिनके साथ थाना प्रभारी मंटू कुमार और महिला पुलिस टीम मौजूद रही। छापेमारी के दौरान कुछ ग्राहक मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने दो महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान संजीत कुमार के रूप में हुई है, जो नाथनगर का रहने वाला है, जबकि दोनों महिलाएं कटिहार की बताई जा रही हैं।
परिवार बनकर लिया था किराए का मकान
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने मकान मालिक को गुमराह कर खुद को परिवार बताकर मकान किराए पर लिया था। इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और युवकों की आवाजाही से स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच में पता चला कि संजीत कुमार शहर के रेस्टोरेंट, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर ग्राहकों से संपर्क करता था और सौदा तय होने के बाद उन्हें इस ठिकाने तक लाता था।
मोबाइल से मिले कई संदिग्ध नंबर
पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई प्रॉपर्टी डीलरों, स्थानीय नेताओं और कारोबारियों के नंबर मिले हैं। अब पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और तकनीकी जांच के जरिए पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जोगसर थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
दूध हुआ और महंगा, मदर डेयरी ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम
प्रवीण सूद का CBI निदेशक का कार्यकाल एक साल का मिला सेवा विस्तार
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर