चंडीगढ़, 25 मार्च : चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने वर्ष 2026 के लिए पंजाब विधानसभा डायरी का आधिकारिक विमोचन किया। स्पीकर संधवां ने कहा कि यह डायरी एक व्यापक संस्थागत संसाधन के रूप में तैयार की गई है, जो विधायकों और अधिकारियों को अपने दैनिक संसदीय कार्यों को व्यवस्थित करने और दीर्घकालिक योजना बनाने में मदद करेगी।
‘दैनिक योजनाकार’ की भूमिका निभाएगी डायरी
उन्होंने बताया कि यह डायरी एक दैनिक योजनाकार (डेली प्लानर) के रूप में काम करेगी और इसमें महत्वपूर्ण जानकारी का संग्रह है, जो पूरे वर्ष विधायी कार्यों के कुशल संचालन में सहायक होगा। इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, विधानसभा सचिव राम लोक खटाना, स्पीकर के सचिव सुरिंदर सिंह मोती और ओएसडी मनिंदर सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विधानसभा कार्यों में लाएगी सुगमता
स्पीकर ने उम्मीद जताई कि डायरी-2026 विधानसभा के प्रशासनिक और विधायी कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में एक महत्वपूर्ण उपकरण साबित होगी।
यह भी देखें : अपने मंत्री को बचाने के लिए मुख्यमंत्री सी.बी.आई. जांच से बच रहे हैं : मजीठिया

More Stories
Bihar: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण – अमन अरोड़ा
भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआँ विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशे से जुड़े भ्रमों को किया दूर