चंडीगढ़, 25 मार्च : चंडीगढ़ में पंजाब भवन में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने विभाग में तरस (दया) के आधार पर 14 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।मंत्री ने बताया कि ये नियुक्तियां राज्य सरकार की नीति के तहत ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ पदों पर की गई हैं, जिनका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को सहायता देना और उनके योग्य आश्रितों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराना है।
कुल 14 उम्मीदवारों में से 2 को क्लर्क, 9 को सेवादार, 1 को सहायक सेवादार, 1 को जूनियर तकनीशियन और 1 को सहायक (तकनीकी) के रूप में नियुक्त किया गया।
मान सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और राज्य के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। नव-नियुक्त उम्मीदवारों को बधाई देते हुए मंत्री ने उन्हें ईमानदारी, समर्पण और लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार देकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है, अब कर्मचारियों का दायित्व है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरें।
अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस मौके पर विभाग के प्रमुख सचिव नीलकंठ एस. अवहद, विभाग प्रमुख सईद सहिरीश असगर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह भी देखें : पठानमाजरा की गिरफ्तारी ‘ड्रामा’: मजीठिया का AAP सरकार पर हमला

More Stories
अकाल तख्त पर पेश होंगे पंजाब के AAP मंत्री-विधायक, गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर देंगे जवाब
मतदाता सूचियों की शुद्धता के लिए विशेष अभियान, अमनदीप बांसल ने खन्ना क्षेत्र के बूथों का लिया जायजा
पंजाब में गर्मी के साथ बिजली संकट गहराया, जालंधर में लंबी कटौती, पानी की सप्लाई भी प्रभावित