चंडीगढ़/पंजाब, 27 मार्च : पंजाब में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 27 मार्च को ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
इसके बाद 28, 29 और 30 मार्च को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।
तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 28 से 30 मार्च तक तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों और खासकर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस समय गेहूं की फसल पकने के अंतिम चरण में है। ऐसे में बारिश और तेज हवाएं फसल को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर असर पड़ने का खतरा है।
पंजाब के शहरों का तापमान
राज्य में तापमान भी अलग-अलग शहरों में दर्ज किया गया:
- पटियाला: 34°C (सबसे ज्यादा)
- चंडीगढ़: 32.4°C
- लुधियाना: 33.6°C
- अमृतसर: 28.5°C
- बठिंडा: 32.3°C
- मोहाली: 32.1°C
- पठानकोट: 31.2°C
इसके अलावा गुरदासपुर, फाजिल्का, फिरोजपुर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और फरीदकोट में भी तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है, जबकि किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
यह भी देखें : पुलिस ने 7 किलो हेरोइन सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया

More Stories
पैट्रोल पम्पों पर बढ़ती कतारों ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, ड्राई होने लगे पेट्रोल पम्प
अमृतपाल द्वारा संसद सत्र में शामिल होने के लिए लगाई पैरोल की अर्जी खारिज
अंतर राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, हथियारों सहित दो गिरफ्तार