नई दिल्ली, 28 मार्च : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा कि उन्हें सफल लोगों की बजाय “हारने वालों” के साथ रहना ज्यादा पसंद है। उनके इस बयान ने काफी चर्चा पैदा कर दी है। मियामी में आयोजित फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “सच कहूं तो मुझे हारने वालों के आसपास रहना अच्छा लगता है क्योंकि इससे मुझे बेहतर महसूस होता है। मुझे उन लोगों से नफरत है जो बहुत सफल होते हैं और आपको उनकी सफलता की कहानियां सुननी पड़ती हैं। मुझे वे लोग पसंद हैं जो मेरी सफलता की कहानियां सुनना पसंद करते हैं।”
यह टिप्पणी उन्होंने अपने भाषण के बाद सवाल-जवाब सत्र के दौरान की। उन्होंने दर्शकों से खुले सवाल पूछने के लिए भी कहा।
‘जीतना सबसे जरूरी है’
जब उनसे पूछा गया कि वैश्विक नेतृत्व में सबसे बड़ी कमी क्या है, तो ट्रंप ने कहा कि “जीतना” सबसे महत्वपूर्ण चीज है। उन्होंने खेलों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जीत और हार तुरंत स्पष्ट हो जाती है, जबकि जीवन के अन्य क्षेत्रों में ऐसा नहीं होता।
‘सफलता से लीडरशिप आसान हो जाती है’
ट्रंप ने कहा कि जब आप सफल होते हैं और जीतते हैं, तो नेतृत्व करना आसान हो जाता है। उन्होंने दोहराया कि उनके आसपास अधिकतर लोग “हारने वाले” होते हैं और वे ऐसे माहौल को प्राथमिकता देते हैं।
कासिम सुलेमानी का भी किया जिक्र
कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कासिम सुलेमानी का भी जिक्र किया, जिन्हें 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मार दिया गया था। ट्रंप ने उन्हें एक “महान नेता” और “असाधारण प्रतिभाशाली” बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि हालिया अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व संरचना को पूरी तरह कमजोर कर दिया है।

More Stories
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर
तमिलनाडु में आज फ्लोर टेस्ट, CM विजय सदन में साबित करेंगे बहुमत
बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 45 दिनों में लगेगी बाड़