March 29, 2026

यू.ए.ई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, 30 नई फ्लाइटस

यू.ए.ई जाने वाले यात्रियों के लिए ...

नई दिल्ली, 29 मार्च : Air India और Air India Express ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और उड़ानों में आ रही बाधाओं के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइनों ने रविवार को 30 विशेष और निर्धारित उड़ानें चलाने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत सबसे ज्यादा ध्यान United Arab Emirates (यूएई) पर दिया गया है। यहां के लिए 16 एड-हॉक (अस्थायी) उड़ानें संचालित की जाएंगी।

इन उड़ानों के जरिए Dubai, Abu Dhabi और Sharjah को भारत के Delhi, Mumbai, Kozhikode और Amritsar जैसे शहरों से जोड़ा जाएगा।

कुछ देशों के लिए उड़ानें बंद

हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए Israel, Qatar और Kuwait के लिए उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। वहीं, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए उड़ानें अपने तय समय के अनुसार जारी रहेंगी। एयरलाइनों ने प्रभावित यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि रद्द हुई उड़ानों के यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रीबुकिंग की सुविधा मिलेगी। यात्री चाहें तो पूरा रिफंड भी प्राप्त कर सकते हैं।

रूट बदलने की भी मिली सुविधा

Air India Express ने यूएई से आने वाले यात्रियों को भारत के किसी भी अन्य स्टेशन के लिए अपनी उड़ान बदलने की अनुमति भी दी है, जिससे यात्रियों को अधिक लचीलापन मिलेगा। एयरलाइनों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से ताजा जानकारी जरूर लें, ताकि सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।