नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का असर शुरू हो गया है, जबकि दो दिन बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गंभीर लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में तेज बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में 15 से 18 अप्रैल, मराठवाड़ा में 16 से 18 अप्रैल, विदर्भ में 15 से 19 अप्रैल और कोंकण के कुछ हिस्सों में 15 से 17 अप्रैल के बीच गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।
नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे लू के दौरान जरूरी सावधानियां बरतें और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें। खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। इससे पहले IMD के सुबह के बुलेटिन में देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई थी। विभाग ने कई क्षेत्रों में गर्म और उमस भरे मौसम के साथ-साथ आने वाले दिनों में राहत की भी उम्मीद जताई है।
यह भी देखें : महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले को इसकी कीमत चुकानी होगी : प्रधानमंत्री

More Stories
आश्रम स्कूल में जहरीला भोजन खाने से 100 से अधिक बच्चे बीमार, एक की मौत
650 ड्रोन और मिसाइलों की बारिश, 16 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
ईरान को अमेरिका की सख्त चेतावनी — ‘समझौता नहीं हुआ तो सेना तैयार’