चंडीगढ़, 21 अप्रैल: पंजाब सरकार लगातार कर्ज के बोझ तले दबती नजर आ रही है। राज्य सरकार ने एक बार फिर बाजार से 1300 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। यह कर्ज 21 अप्रैल को ओपन मार्केट से उठाया गया। पिछले 20 दिनों में यह दूसरी बार है जब सरकार ने उधारी ली है। इससे पहले 2 अप्रैल को पंजाब सरकार ने 1500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इससे पहले 31 जनवरी को भी सरकार ने 1000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।
20 दिनों में दूसरी बार कर्ज लिया गया
31 जनवरी को लिया गया कर्ज सरकार द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों को गिरवी रखकर लिया गया था, जिसे 2038 तक किस्तों में चुकाना होगा। जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार पहले भी कई बार कर्ज ले चुकी है। वर्तमान में राज्य पर लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बताया जा रहा है। कर्ज लेने के मामले में पंजाब देश में दूसरे स्थान पर है।
लगातार बढ़ते कर्ज को लेकर राज्य की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि उधारी का यह सिलसिला जारी रहा तो आने वाले समय में वित्तीय दबाव और बढ़ सकता है।

More Stories
बेअदबी के मामलों पर भगवंत मान सरकार का सख्त कानून, हरपाल चीमा का बयान
सरकारी स्कूल की 24 महिला कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न, दो महीने पहले की शिकायत पर सुनवाई नहीं
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्रिकेट में दखल का आरोप, मैच फिक्सिंग की जांच