चंडीगढ़, 06 मई 2026: पंजाब सरकार ने 12 जिला माल अधिकारियों के कैडर में बदलाव (तबादला) किया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं गई है। कुछ को नए जिलों में तैनात किया है।
तबादलों की सूची में प्रदीप कुमार, जसविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, दिव्या सिंगला, जिन्सू बंसल और करमजीत सिंह को पदोन्नति के बाद नई तैनातियां मिलीं। लक्ष्य कुमार को मोगा भेजा गया। अमनदीप चावला और नवकीरत सिंह रंधावा को नई जिम्मेदारियां दीं।
संदीप सिंह, लवप्रीत कौर और जसकरनजीत सिंह को अलग-अलग जिलों में तैनात किया। गुरदासपुर, फरीदकोट, फिरोजपुर और पठानकोट में नए चेहरे आएंगे। कुछ अधिकारियों को प्रिंसिपल स्टेट पटवार ट्रेनिंग स्कूल जालंधर और डिप्टी डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड जैसे महत्वपूर्ण पद सौंपे।
यह भी देखें: चुनाव में दबाव के आरोपों के बाद कार्रवाई, PCS अधिकारी वालिया का तबादला

More Stories
भाजपा SIR के दौरान AAP समर्थकों के वोट काटने की कोशिश करेगी, वॉलंटियर सक्रिय रहे – भगवंत सिंह मान
युद्ध नशेआं विरुद्ध के तहत अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार – कुलदीप धालीवाल
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी