चंडीगढ़, 08 मई 2026: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने, प्रशासनिक मशीनरी का खुला दुरुपयोग करने और निगम चुनावों को हाईजैक करने का गंभीर आरोप लगाया है।
डॉ. बिंदल ने शिमला से जारी प्रेस बयान में कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में अधिकारियों और प्रशासनिक तंत्र पर दबाव डालकर चुनाव प्रक्रिया को अपने पक्ष में प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने सोलन नगर निगम चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वार्ड नंबर-3 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द करना कांग्रेस सरकार की सुनियोजित साजिश थी। डॉ. बिंदल ने राहत व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से भाजपा को न्याय मिला, लेकिन प्रशासन की इस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से पार्टी के चुनाव अभियान पर बुरा असर पड़ा।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार और पार्टी कार्यकर्ताओं को भारी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य की जनता भ्रष्टाचार, आर्थिक कुप्रबंधन, विकास विरोधी नीतियों और सरकार की विफलताओं से त्रस्त हो चुकी है।
ये भी देखें: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

More Stories
हिमाचल में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू में ओलावृष्टि और तूफान का खतरा
नूरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.340 किलो चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
ठियोग पुलिस ने होटल में मारी रेड, चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार