बद्दी, 09 मई 2026: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस और ड्रग विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। बद्दी के सालासर कॉम्प्लेक्स में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया। इस कार्रवाई में 2 लाख 23 हजार 84 नशीली गोलियां जब्त की गईं और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर की गई इस छापेमारी में 1,61,920 गोलियां ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और 61,164 गोलियां अल्प्राजोलम (अटरोक्स 0.5) बरामद हुई हैं।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान शिव पूजन प्रजापति (निवासी उत्तर प्रदेश) और अनुराग शुक्ला (निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों बिना किसी वैध लाइसेंस या परमिट के इन दवाइयों का अवैध भंडारण कर गुपचुप तरीके से कारोबार चला रहे थे।
बरामद सभी नशीली दवाइयों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। थाना बद्दी में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य संदिग्ध दवाइयों पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है।
ये भी देखें: Power Cut: हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में 9 मई को 6 घंटे बिजली रहेगी बंद

More Stories
हिमाचल में सड़क हादसा, भरमौर में खाई में गिरी ऑल्टो कार, 3 लोगों की मौत
हिमाचल में नशा तस्करों पर शिकंजा, घुमारवीं पुलिस ने 4 किलो 100 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
पंजाब बदलाव चाहता है, भाजपा की ओर उम्मीद से देख रही जनता – अनुराग ठाकुर