ठियोग, 11 मई 2026: हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ठियोग थाना पुलिस ने रविवार शाम एक निजी होटल में छापेमारी कर नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया और एक युवक व एक युवती को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाली बाजार स्थित एक होटल में दो लोग नशीला पदार्थ लेकर ठहरे हुए हैं। सूचना मिलते ही ठियोग पुलिस की टीम ने होटल पहुंचकर संबंधित कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने युवक और युवती दोनों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया।
यह भी देखें: जालंधर में ANTF ने पकड़ी 12 किलो हेरोइन, दो तस्कर गिरफ्तार

More Stories
हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 63 सड़कें बंद, अब तक 286 लोगों की मौत
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत