दिल्ली, 12 मई 2026: मंगलवार शाम को दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया। रात होते-होते कई इलाकों में बारिश हुई जिससे गर्मी के तेवरों में काफी नरमी आ गई।
मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। सुबह के समय गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के साथ झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
14 मई को मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
15 मई से 18 मई तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने चेताया है कि इन दिनों गर्मी और तेज हवाओं का असर बढ़ सकता है।
15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय होने जा रहा है। हालांकि इसका प्रभाव मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा।
पिछले कई दिनों से दिल्लीवासी तेज गर्मी का प्रकोप झेल रहे थे। शुष्क मौसम और लगातार चढ़ते तापमान ने लोगों को खूब परेशान किया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 68 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत रही। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। शाम को मौसम ने राहत दी।
यह भी देखें: पंजाब में बारिश से मौसम सुहावना, ठंडी हवाओं गर्मी से राहत

More Stories
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर
तमिलनाडु में आज फ्लोर टेस्ट, CM विजय सदन में साबित करेंगे बहुमत
बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 45 दिनों में लगेगी बाड़