चंडीगढ़, 12 मई 2026: हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हिमंता के साथ चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नेओम तथा एजीपी के अतुल बोरा और बीपीएफ के चरण बोरो शामिल हैं। इन चारों में दो भाजपा के और दो सहयोगी दलों के विधायक हैं।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। हिमंता बिस्वा सरमा का पूरा परिवार भी इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहा।
ये भी देखें: सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान

More Stories
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, एटीएम कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश ढेर
तमिलनाडु में आज फ्लोर टेस्ट, CM विजय सदन में साबित करेंगे बहुमत
बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 45 दिनों में लगेगी बाड़