चंडीगढ़, 13 मई 2026: पंजाब सरकार के NRI मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज “ऑनलाइन मिलनी” आयोजित कर विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुने। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन मिलनी के दौरान जमीन-जायदाद विवाद, विवाह संबंधी मामले, धोखाधड़ी, कब्जों तथा डराने-धमकाने से संबंधित शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों को गंभीरता से दर्ज करते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एनआरआई पंजाबी समुदाय को न्याय, सुरक्षा और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।
डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा एनआरआई समुदाय के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने के लिए ऑनलाइन और फिजिकल मिलनियां नियमित रूप से हर महीने आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह लगभग दो बैठकें आयोजित की जाएंगी और उनकी जानकारी पहले से साझा की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक प्रवासी पंजाबी इस पहल का लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि आज की ऑनलाइन मिलनी के दौरान अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में बसे पंजाबियों के 16 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक एनआरआई विभाग को कुल 590 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 430 मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 160 मामले कार्रवाईाधीन हैं। इसी प्रकार मई 2026 के दौरान अब तक 56 नई शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर कार्रवाई जारी है।
एनआरआई मंत्री ने ऑनलाइन मिलनी में शामिल हुए सभी एनआरआई भाइयों और बहनों का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उनके अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
ये भी देखें : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम घोषित किया

More Stories
पंजाबी अपनी मातृभाषा पर किसी भी हमले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू
बड़ी खबर: SAD नेता सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल
भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी आम आदमी पार्टी में शामिल