चंडीगढ़, 19 मई 2026: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना साधा है।
मंगलवार को लखनऊ में ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि नीट परीक्षा अब “लीक परीक्षा” कहलानी चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से करीब चार लाख बच्चे इस परीक्षा में शामिल होते हैं और वे तथा उनके परिवार इस परेशानी को कभी नहीं भूल पाएंगे।
अखिलेश यादव ने मांग की कि परीक्षा में गड़बड़ी के लिए सिर्फ संबंधित मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों को इस्तीफा देना चाहिए था।
उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नीट को ‘लीक परीक्षा’ लिख देना चाहिए।”
एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने पूछा कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में आए क्यों नहीं और नीट पर बात क्यों नहीं की।
पश्चिम बंगाल चुनावों पर सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल में जो हुआ, वह पहले उत्तर प्रदेश में भी हो चुका है। उन्होंने मीडिया का धन्यवाद देते हुए कहा कि अखबारों और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पुलिस अधिकारी द्वारा महिलाओं को रिवॉल्वर दिखाकर मतदान केंद्र जाने से रोकने की तस्वीर प्रकाशित की।
अखिलेश ने उन महिलाओं का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने अधिकारी, रिवॉल्वर और गोलियों की परवाह नहीं की और मतदान करने पहुंचीं।
अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में भाजपा की हार उसके लिए बहुत बड़ी राजनीतिक हार है, जिसे वह अब तक नहीं भूल पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां विधानसभा चुनाव में “एक-एक व्यक्ति ने छह-छह वोट डाले” और कई लोग पकड़े भी गए।
ये भी देखें: अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से की मुलाकात, TMC हार के बाद जताई एकजुटता

More Stories
उत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर बरकरार रखा फ़ैसला, सार्वजनिक जगहों से हटाने का नहीं बदला आदेश
कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी पर की सख्ती, 17 से 21 संपत्तियों को लेकर भेजा नोटिस