शिमला, 31 मई 2026: हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को भी लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर राज्य के अन्य 10 जिलों में आंधी और तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिले के कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रह सकता है। दो जून को ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।
तीन और चार जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ने से मौसम में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि पांच जून को एक बार फिर तेज बारिश और आंधी-तूफान का दौर शुरू होने का अनुमान है।
लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर भी पड़ेगा। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यह भी देखें: हिमाचल में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू में ओलावृष्टि और तूफान का खतरा

More Stories
हिमाचल नगर निगम चुनाव: धर्मशाला, मंडी और सोलन में भाजपा की बड़ी जीत, पालमपुर में कांग्रेस आगे
हिमाचल सरकार जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 500 पद भरेगी, नौकरी से पहले डोप टैस्ट अनिवार्य
हिमाचल में बड़ा हादसा, चम्बा में खाई में गिरी कार, 8 लोग लापता