चंडीगढ़, 31 मई 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्यास पहुंचकर डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने समाज में सद्भावना, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में डेरा ब्यास की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि डेरा ब्यास लंबे समय से मानवता की सेवा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।
नायब सिंह सैनी ने लोगों को सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने के लिए डेरा ब्यास के निरंतर प्रयासों की भी प्रशंसा की।
ये भी देखें: VIP हस्तियों के साथ डेरा ब्यास प्रमुख की तस्वीरें जारी करने पर रोक

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पराली जलाने को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का किया आह्वान
अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ ने 578 ग्राम आइस और 2.5 किलो हेरोइन बरामद की
हथिनीकुंड बैराज में सेना की बोट डूबी, दो जवान 15 घंटे बाद भी लापता, 3 बचाए गए