चंडीगढ़, 10 जून 2026: पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर की गई हड़ताल खत्म हो गई है। सरकार और कर्मचारियों के बीच मांगों पर सहमति बनने के बाद सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर वापस लौट आए हैं।
समझौते के अनुसार हड़ताल के दौरान गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों को एक महीने के अंदर रिहा कर दिया जाएगा। साथ ही यह भी तय हुआ है कि किलोमीटर स्कीम के तहत विभाग में कोई नई बस नहीं जोड़ी जाएगी।
इस समझौते के बाद पंजाब रोडवेज की बस सेवाएं पूरी तरह बहाल हो गई हैं। आम यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
बताते चलें कि पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम कर दिया था, जिससे पूरे राज्य में बस सेवाएं ठप हो गई थीं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई बस अड्डों पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया।
यह भी देखें: पंजाब रोडवेज हड़ताल : प्रदेश उपाध्यक्ष ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की

More Stories
लुधियाना नगर निगम जोन बी में हंगामा, अकाली पार्षद कमल अरोड़ा ने एसई प्रवीण सिंगला पर किया हमला
Power Cut: गुरुहरसहाय में बिजली कटौती, मुरम्मत के लिए कई फीडर बंद रहेंगे
गुरदासपुर में फायरिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मार्केट में घुमाया