September 15, 2026

Power Cut: गुरुहरसहाय में बिजली कटौती, मुरम्मत के लिए कई फीडर बंद रहेंगे

Power Cut

चंडीगढ़, 10 जून 2026: फिरोजपुर के गुरुहरसहाय इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 66 केवी गुरुहरसहाय बिजली घर में जरूरी मुरम्मत कार्य के चलते विभिन्न 11 केवी फीडरों पर बिजली बंद रहेगी।

सुबह 7 बजे से 11 बजे तक टाउन-2 और पोथी माला साहिब फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक टाउन-3, रेलवे बस्ती, टाउन-1, टाउन-4, यू.पी.एस. केसर सिंह वाला और यू.पी.एस. लालचियां फीडरों पर बिजली बंद रहेगी।

एस.डी.ओ. गुरप्रीत सिंह बाठ ने बताया कि यह मरम्मत कार्य जरूरी है। उन्होंने कहा कि सूचना लोगों की सुविधा के लिए जारी की गई है, ताकि उन्हें इस दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी देखें: Power Cut: हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में 9 मई को 6 घंटे बिजली रहेगी बंद