चंडीगढ़, 11 जून 2026: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों के जितने भी मुरम्मत और नवीकरण से संबंधित कार्य हैं उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कार्य में ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नए प्रोजेक्ट भी निर्धारित अवधि में पूरे कर लिए जाएं।
स्वास्थ्य मंत्री आज चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा , लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल, लोक निर्माण विभाग के इंजिनीयर इन चीफ श्री अनिल दहिया के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सीएम अनाउंसमेंट एवं अन्य प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की और निर्धारित अवधि में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएचसी , सीएचसी , सब -हेल्थ सेंटर एवं सिविल अस्पतालों के भवनों से संबंधित जो भी सरकार ने घोषणाएं की हुई हैं , उन सभी पर कार्य में तेजी लाई जाए।
साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी जोर देते हुए कहा कि सभी अधिकारी निर्माणाधीन संस्थानों पर नजर रखें , अगर किसी भी प्रोजेक्ट्स में घटिया स्तर की गुणवत्ता पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में ऑपरेशन थिएटर, लैब एवं अन्य आवश्यक रूम चिकित्सा जरूरतों को ध्यान में रख कर नॉर्म्स के अनुसार बनाए जाएं। अगर आवश्यक हो तो टेक्निकल सीट्स बनाकर इस मामले में किसी एक्सपर्ट की सहायता भी ली जा सकती है।
यह भी देखें: सिरसा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 4.5 करोड़ की 89 किलो अफीम बरामद

More Stories
अंबाला छावनी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम अब होगा ‘आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय’
नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण – लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा
मानव संसाधन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भरे जाएंगे 32 पद, तीन वर्ष की होगी प्रतिनियुक्ति अवधि