चंडीगढ़, 12 जून 2026: भीषण गर्मी और उमस के बीच अमृतसर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने शहर में बारिश और तेज़ तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार रात करीब 10 बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। इस दौरान तेज़ हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिनभर तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण वातावरण में नमी लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से देर रात मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अनुमान सही रहा तो बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी। हालांकि तेज़ हवाओं और तूफान के कारण कई इलाकों में परेशानी भी खड़ी हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि रात 10 बजे के बाद बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें। तेज़ हवाओं के दौरान पेड़ों, जर्जर इमारतों, बिजली के खंभों और बड़े होर्डिंग्स से दूरी बनाए रखें।
वाहन चालकों को भी विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। खराब मौसम के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है। प्रशासन भी मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
यह भी देखें: भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला, तेज आंधी-बारिश-ओलावृष्टि से लोगों को राहत

More Stories
आप ने पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज
पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर स्कूटी सवार की हादसे में मौत, पिता की दवा लेने आया था