जालंधर, 12 जून 2026: जालंधर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। 11 केवी नेहरू गार्डन रोड फीडर पर आपातकालीन शटडाउन के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से इमरजेंसी शटडाउन लागू किया गया है।
विभाग के मुताबिक शटडाउन के चलते संबंधित फीडर से जुड़े क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान लोगों को बिजली संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इन इलाकों में रहेगा असर
- सेंट्रल टाउन
- गोबिंदगढ़
- लाडोवाली रोड
- मंडी फैंटन गंज
- प्रेम नगर
- शर्मा मार्केट
- कृष्णा नगर
ये भी देखें: Power Cut: गुरुहरसहाय में बिजली कटौती, मुरम्मत के लिए कई फीडर बंद रहेंगे

More Stories
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने पीएम मोदी से की मुलाकात
मोहाली में पुलिस और ड्रग तस्करों में एनकाउंटर, 2 बदमाश घायल
ना सिफारिश, ना रिश्वत, सिर्फ मेरिट से सरकारी नौकरी – भगवंत सिंह मान