चंडीगढ़, 11 जुलाई 2026: पीएम मोदी ने शनिवार को भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को दोनों देशों के संबंधों में एक मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कम समय में समझौते को अंतिम रूप देने के लिए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का आभार जताया।
पीएम मोदी ने कहा कि 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा लेकर आई है।
उन्होंने कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि 40 वर्षों बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है। आपने अपनी आर्थिक राजधानी में इस कार्यक्रम का आयोजन कर भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई ताकत देने का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए मैं आपका हृदय से आभारी हूं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के लोगों द्वारा भारत के प्रति दिखाई गई आत्मीयता की भी सराहना की।
यह भी देखें: पेरिस में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन, कहा- आप पेरिस को नए रंग भर देते हैं

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार