चंडीगढ़, 13 जुलाई 2026: पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कूलों को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद स्कूलों को बंद करा दिया गया। ईमेल में लिखा- आज स्कूल निशाने पर हैं, इसके बाद 17 जुलाई को बम धमाके होंगे।
ईमेल में मोहाली के स्कूलों, मेयर कार्यालय और जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने का दावा किया गया है। साथ ही पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का समर्थन करते हुए उन्हें अपना भाई बताया गया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि भास्कर इस ईमेल की पुष्टी नहीं करता है।
फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल को सुबह करीब 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर यह धमकी भरा मैसेज आया। शिवालिक के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त दूसरा पीरियड चल रहा था, जब यह मेल आई। अब टीमें जांच कर रही हैं। बच्चों को ले जाने के लिए हमने परिनजों को मैसेज भेज दिया है।
इधर, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। इससे पहले कल (12 जुलाई को) SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के अदंर स्लीपर कॉच में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे।
यह भी देखें: चंडीगढ़ में बम धमकी से हड़कंप, सचिवालय और पुलिस मुख्यालय खाली कराए

More Stories
पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगी रोक, अब 5% से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं
पंजाब में दो दिवसीय विशेष SIR शिविर के दौरान 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा – अनिंदिता मित्रा
‘मिशन आरंभ’ डिजिटल माध्यम से 1.6 लाख से अधिक अभिभावकों को जोड़कर प्रारंभिक शिक्षा को बना रहा सशक्त