July 16, 2026

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का एलान- परिसीमन का करेंगे विरोध

जयराम रमेश

चंडीगढ़, 16 जुलाई 2026: संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। पार्टी की संसदीय रणनीति समिति की बैठक के बाद महासचिव जयराम रमेश और सांसद नासिर हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार जो प्रमुख विधेयक लाने की तैयारी कर रही है, कांग्रेस उनका पुरजोर विरोध करेगी।

कांग्रेस इन विधेयकों का करेगी विरोध

  • परिसीमन
  • संविधान संशोधन
  • वन नेशन वन इलेक्शन
  • एफसीआरए संशोधन
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में प्रस्तावित बदलाव

जयराम रमेश ने कहा कि सरकार ने अभी तक औपचारिक रूप से यह नहीं बताया है कि मानसून सत्र में कौन-कौन से विधेयक पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को होने वाली सर्वदलीय बैठक में इसकी जानकारी मांगी जाएगी।

इसके अलावा कांग्रेस केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाएगी।

जयराम रमेश ने सर्वदलीय बैठक की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बैठक अब सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। विपक्ष अपनी बात रखता है लेकिन अंतिम फैसले कुछ ही लोग लेते हैं। विपक्ष की राय को गंभीरता से नहीं लिया जाता।

यह भी देखें: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की