July 17, 2026

पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय को बम की धमकी

बम धमकी

चंडीगढ़, 17 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

धमकी भरा संदेश मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। कंट्रोल रूम को धमकी मिलने के तुरंत बाद पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सचिवालय की इमारत को खाली करवाकर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा कड़ी थी। धमकी मिलने के बाद इसे और बढ़ा दिया गया है। सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी वाले संदेश की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदेश किसने और कहां से भेजा, इसका पता लगाने के लिए साइबर और तकनीकी टीमों को लगाया गया है।

यह भी देखें: चंडीगढ़ में बम धमकी से हड़कंप, सचिवालय और पुलिस मुख्यालय खाली कराए