चंडीगढ़, 19 जुलाई 2026: मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में सर्वदलीय बैठक हुई। तीन घंटे चली इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।
बैठक में कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीएमके समेत 40 दलों के नेता शामिल हुए। हालांकि बैठक के दौरान विपक्ष ने सांकेतिक वॉकआउट किया।
विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि टीएमसी के बागी 20 सांसदों के गुट को बैठक में क्यों बुलाया गया जबकि स्पीकर ओम बिरला ने अभी तक उनके गुट को औपचारिक मान्यता नहीं दी है।
बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि मीटिंग में अच्छी चर्चा हुई। सभी दलों ने अपनी बात रखी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सदन बिना किसी रुकावट के चले, यह सभी की जिम्मेदारी है।
संसद का मानसून सत्र कल 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी।
यह भी देखें: मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का एलान- परिसीमन का करेंगे विरोध

More Stories
जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी 1051 करोड़ की योजनाओं की सौगात
दिशा सालियान मौत मामले की जांच करेगी CBI, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
सहारनपुर में PNB के करेंसी चेस्ट में कैसे पहुंचे 17 करोड़ के नकली नोट? जांच तेज