चंडीगढ़, 20 जुलाई 2026: फरीदकोट के बहबल कलां गोलीकांड मामले में पंजाब सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) के समक्ष शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पेश हुए हैं।
उनके समर्थक बारिश के बावजूद SIT कार्यालय के बाहर जुटे रहे। समर्थकों ने नारेबाजी की और सुखबीर की गिरफ्तारी की आशंका भी जताई जा रही है।
SIT ने सुखबीर सिंह बादल को 16 जुलाई को समन भेजा था। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुकेरियां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अब जेल जाने की बारी सुखबीर बादल की है।
इस मामले में इससे पहले भाजपा नेता विजय सांपला से भी SIT पूछताछ कर चुकी है।
यह भी देखें: जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब कर पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे – बलतेज पन्नू

More Stories
मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च – डॉ. बलजीत कौर
सीएम भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया
भगवंत मान ईमानदार मुख्यमंत्री हैं, तभी मुफ्त बिजली, हजार रुपए सम्मान राशि समेत अन्य सुविधाएं दे रहे- केजरीवाल