चंडीगढ़, 20 जुलाई 2026: हरियाणा में पिछले 6 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से सोमवार को लोगों को राहत मिली। अंबाला, पंचकूला, फरीदाबाद, यमुनानगर, फतेहाबाद, करनाल और सोनीपत में बारिश हुई। पानीपत में दोपहर को काली घटा छा गई। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के भीतर पूरे प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने 20 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। शाम साढ़े 5 बजे तक हिसार, हांसी और जींद के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी देखें: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, सिरसा, भिवानी और रेवाड़ी में तेज बारिश

More Stories
हरियाणा में सितंबर से दिसंबर तक मेगा जॉब फेयर, सीएम सैनी समेत मंत्री पहुंचेंगे युवाओं तक
डडूमाजरा में लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट का रास्ता साफ, पीईसी ने डिजाइन को मंजूरी दी
हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने के लिए मास्टर प्लान लागू