पंचकूला, 20 जुलाई 2026: पंचकूला में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को एक मीटिंग के दौरान महिला थाना की SHO राजेश कुमारी और ASI कविता को तत्काल सस्पेंड कर दिया।
PWD रेस्ट हाउस में चल रही ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री ने कहा कि इन अधिकारियों को कानून का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि इनका हैडक्वार्टर भौंडसी रखा जाए, यह मैं सिफारिश करता हूं।
डीसीपी अदिति गुप्ता ने कहा कि पहले इनकी जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही सस्पेंशन पर विचार किया जा सकता है।
लेकिन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने साफ कहा, “मैं इन्हें आज ही सस्पेंड करता हूं। अगर कोई रोल नहीं मिलता है तो इन्हें बाद में बहाल कर देना, लेकिन आज ये सस्पेंड होंगी।”
यह घटना मीटिंग के दौरान हुई, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
यह भी देखें: Sonipat: कृष्ण लाल पंवार ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां

More Stories
Haryana Weather: हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
हरियाणा को विमानन क्षेत्र का हब बनाने की ओर अग्रसर, मंत्री विपुल गोयल की महत्वाकांक्षी योजनाएं
हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों में AI-फिनटेक जैसे आधुनिक विषय शुरू करेगी