गोरखपुर, 22 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंच गए हैं। वहां वह भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल हुए।
उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित इस सम्मेलन में गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के करीब 892 बूथ अध्यक्ष पहुंचे हैं।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि पार्टी अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बूथ अध्यक्षों को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सफलता दिलाने का मंत्र देंगे।
यह भी देखें: ‘कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें’ – सीएम योगी

More Stories
पटना में BJP-Congress कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल, गाड़ी के शीशे तोड़े
संसद में हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, अपशब्द कहने पर हुआ एक्शन