पटना, 22 जुलाई 2026: बिहार विधानसभा में आज सूखे के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। विधायक वेल में आ गए। मुख्यमंत्री के बयान के बाद वे अपनी सीट पर लौट गए।
प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष के ही एक विधायक ने राज्य में किसानों को बिजली आपूर्ति की समस्या उठाई। विधायक ने कहा कि कई इलाकों में किसानों को समय पर बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विधायक के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद सदन में खड़े हुए।
उन्होंने बताया कि इस बार राज्य के कई हिस्सों में बारिश कम हुई है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार बिजली देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसान समय पर खेतों में पानी पहुंचा सकें।
उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में बारिश की कमी से सूखे जैसी स्थिति बन रही है, वहां के जिलाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार तुरंत कदम उठाएगी और प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाएगी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर किसी क्षेत्र में सूखे की पुष्टि होती है तो वहां किसानों को डीजल अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे वे डीजल पंप से खेतों की सिंचाई कर सकें।
ये भी देखें: बिहार में 551 मॉडल स्कूलों की शुरुआत, सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण

More Stories
पटना में BJP-Congress कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल, गाड़ी के शीशे तोड़े
संसद में हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, अपशब्द कहने पर हुआ एक्शन