चंडीगढ़, 22 जुलाई 2026: लोकसभा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी को मानसून सत्र के शेष समय के लिए सस्पेंड कर दिया है।
उन पर सदन में एनसीपीआई सदस्यों के साथ तीखी बहस के दौरान महिला सदस्यों के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
दिन में दूसरी बार सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोपहर 2 बजे जब सदन फिर शुरू हुआ तो कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा प्रसाद टेनेटी ने स्पीकर के पास बनर्जी के खिलाफ सदस्यों की शिकायत का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि बनर्जी की टिप्पणियों से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है।
इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से बनर्जी को सस्पेंड करने के लिए सदन की मंजूरी मांगने वाला प्रस्ताव पढ़ने को कहा।
NEET पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर विपक्ष की नारेबाजी के बीच यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हो गया। प्रस्ताव पास होने के बाद टेनेटी ने कल्याण बनर्जी से सदन परिसर छोड़ने को कहा।
ये भी देखें: कोलकाता एयरपोर्ट पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का घेराव, लगे ‘चोर चोर’ और ‘जय श्री राम’ के नारे

More Stories
जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी 1051 करोड़ की योजनाओं की सौगात
दिशा सालियान मौत मामले की जांच करेगी CBI, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
सहारनपुर में PNB के करेंसी चेस्ट में कैसे पहुंचे 17 करोड़ के नकली नोट? जांच तेज