नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। उन्हें हटाया जाना चाहिए। वे हमारे शिक्षा तंत्र के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। राहुल ने कहा कि उन्हीं की वजह से हजारों छात्र सड़कों पर हैं।
राहुल गांधी ने पैलेट गन से घायल छात्रों से मुलाकात की। वे एक घायल छात्र को साथ लेकर मीडिया के सामने आए और छात्र के हाथ में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने बताया कि एक छात्र ने अपनी आंख भी गंवा दी है।
उधर लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार सदन में NEET पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार है।
उन्होंने विपक्ष से अपील की कि सदन को चलने दें और राहुल गांधी अपने सांसदों को समझाएं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है और उनका माइक बंद कर दिया गया।
इस बीच गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश किया। हालांकि यह अभी पारित नहीं हुआ। हंगामे के चलते दोनों सदनों को 27 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
ये भी देखें: कोटा में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, कहा – हमारा एजुकेशन सिस्टम बच्चों को टेंशन देता है

More Stories
देश के छात्रों के लिए पीएम मोदी का वीडियो संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून लाएगी सरकार
सोनम वांगचुक ने 27वें दिन समाप्त किया अनशन, जेपी नड्डा ने जूस पिलाया
आज जालौन दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, 1200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे