July 24, 2026

चम्बा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.99 ग्राम चिट्टा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

चिट्टा

चम्बा, 24 जुलाई 2026: चम्बा जिले में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) को बड़ी सफलता मिली है। SIU की टीम ने खैरी पुलिस थाना क्षेत्र के संजपोई बैरियर के पास एक वाहन से 7.99 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद किया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर गगन के नेतृत्व में SIU टीम ने संजपोई बैरियर पर नाकाबंदी की हुई थी। टीम वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान HP 73A-7660 नंबर का एक वाहन आया। पुलिस ने उसे रोका और चालक से पूछताछ शुरू की। चालक पुलिस को देखते ही बुरी तरह घबरा गया।

उसकी घबराहट और संदिग्ध हरकतों को देख पुलिस को शक हुआ। टीम ने तुरंत वाहन की गहन तलाशी ली और अंदर से 7.99 ग्राम चिट्टा बरामद कर लिया। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र हरी सिंह, निवासी गांव व पोस्ट ऑफिस बग्गी, तहसील सलूणी, जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ खैरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखें: शिमला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक गिरफ्तार