पटियाला, 25 जुलाई 2026: पटियाला-सनौर रोड़ स्थित संत हजारा सिंह नगर में कुछ दिन पहले बुजुर्ग जोगिंदर सिंह और उनकी पत्नी सुरजीत कौर के घर पर तरविंदर शर्मा तथा उसके परिवार द्वारा 20 से 25 के करीब निहंग सिंहों के साथ आकर कथित तौर पर कब्जा करने और परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में आज जोगिंदर सिंह के पीडि़त परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पुलिस की ढिलाई के कारण आज भी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
पीडि़त परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि घटना को करीब 10 दिन बीत जाने के बावजूद भी किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीडि़त परिवार की सदस्य रुपिंदर कौर और मनदीप कौर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने थाना सनौर में लिखित शिकायत दी थी।
उनका कहना है कि पुलिस द्वारा बार-बार यह भरोसा दिया जा रहा है कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि मामला तो दर्ज जरूर किया गया, लेकिन उसमें जान से मारने की कोशिश की धाराएं नहीं लगाई गईं, जिस कारण आरोपी अब उन्हेंधमका रहे हैं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनके बुजुर्ग जोगिंदर सिंह पिछले कई दिनों से कुछ खा-पी भी नहीं रहे हैं। वह सिर्फ तरल आहार ही ले सकते हैं क्योंकि उनका जबड़ा तोड़ दिया गया था।
रुपिंदर कौर ने बताया कि न्याय की मांग को लेकर उन्होंनेमानवीय अधिकार कमीशन (ह्यूमन राइट्स), महिला सेल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी लिखित शिकायतें भेजी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन व्यक्तियों ने कथित तौर पर घटना को अंजाम दिया, उनके नाम और पते पुलिस के पास मौजूद हैं, फिर भी उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
पीडि़त परिवार ने कहा कि इस कारण उनमें डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मनदीप कौर ने कहा कि यदि पंजाब में महिलाएं ही अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं तो यह बहुत चिंता की बात है।
यह भी देखें: छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत

More Stories
मावां धीयां सत्कार योजना के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने किया रजिस्टर
मानसा में अकाली दल को झटका, जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल समर्थकों के साथ AAP में हुए शामिल
मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- अरविंद केजरीवाल