चंडीगढ़, 24 अगस्त 2026: पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के बीच चरणजीत सिंह चन्नी खेमे ने उन्हें सीएम फेस बनाने की डिमांड फिर तेज कर दी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हाईकमान को लुधियाना से सीधा संदेश दिया। रंधावा ने कहा कि उन्हें चरणजीत सिंह चन्नी जैसा मुख्यमंत्री ही चाहिए। चन्नी ने चार महीने में ही सीएम रहते बेहतरीन काम किया और पंजाब के लोग आज भी उन्हें याद करते हैं।
रंधावा ने आगे कहा कि चन्नी के पास अनुभव भी है और सोशल इंजीनियरिंग का बैलेंस भी।
इससे पहले चन्नी गुट के नेता लगातार सोशल मीडिया पर चरणजीत सिंह चन्नी के 111 दिन की सरकार की उपलब्धियां गिनाकर उन्हें सीएम फेस बनाने की मांग कर चुके हैं।
उधर खुद चन्नी हाईकमान को अपने बयानों से असमंजस में डाल रहे हैं। शनिवार को उन्होंने सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड़ा को जुबान संभालकर बात करने को कह दिया। चन्नी के इस बयान ने कांग्रेस हाईकमान को भी असमंजस में डाल दिया है।
यह भी देखें: पंजाब कांग्रेस ने चुनावी टीम का किया ऐलान, राजा वड़िंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्रामीण युवाओं को 500 से अधिक आधुनिक पेंडू खेल मैदान का दिया तोहफा
पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी, 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी – तरुनप्रीत सिंह सौंद
मुख्यमंत्री सेहत योजना ने लंबे समय तक चलने वाले स्तन कैंसर के इलाज में आर्थिक बाधाओं को दूर करने में की मदद