गोरखपुर, 28 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे। वह दोपहर करीब 1 बजे गोरखपुर पहुंचने के बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेंगे।
दोपहर करीब 3 बजे महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (MGUG) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होने के नाते वह कार्यक्रम में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम को गोरखनाथ मंदिर में शिक्षा विभाग की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद शनिवार को राप्तीनगर के बशारतपुर में बने कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। सीएम की विधायक निधि से जीडीए द्वारा बनाए गए इस भवन में अंत्योदय कार्डधारकों को 11 हजार और सामान्य लोगों को 21 हजार रुपये में आयोजन की सुविधा मिलेगी। इसी कार्यक्रम में नगर निगम की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।
गोरखनाथ मंदिर में शाम को होने वाली शिक्षा विभाग की बैठक में छात्र-छात्राओं से जुड़ी सुविधाओं पर चर्चा होने की संभावना है। शिक्षकों के रिक्त पदों का मुद्दा भी बैठक में उठ सकता है।
यह भी देखें: 25 लाख स्टूडेंट को मिलेंगे टैबलेट, महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री, यूपी कैबिनेट का फैसला

More Stories
रक्षाबंधन पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई, महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं
रक्षाबंधन पर पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं
बिहार बोर्ड: मैट्रिक और इंटर डमी रजिस्ट्रेशन सुधार और फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी