मुंबई, 02 सितंबर 2026: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की रहस्यमयी मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ऐसे में अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्देश दिया है।
अदालत का यह आदेश मृतका के पिता सतीश सालियान की उस याचिका पर आया है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की मौत के हालातों पर गंभीर सवाल उठाए थे।
मामले में सुनवाई के दौरान अदालत के न्यायमूर्ति सारंग कोटवाल और न्यायमूर्ति रंजीतसिंह राजा भोंसले की बेंच ने कहा कि सीबीआई इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करेगी और मृतका के पिता सतीश सालियान का बयान दर्ज करेगी।
इस दौरान हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस को आदेश दिया है कि वे मामले से जुड़े सभी कागजात और दस्तावेज तुरंत सीबीआई को सौंप दें। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान जब तक किसी के खिलाफ पुख्ता सबूत या सामग्री हाथ नहीं लगती तब तक किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाएगा।
इसके अलावा कोर्ट के आदेश में गौर करने वाली बात यह भी है कि यदि जांच में कोई मामला नहीं बनता है तो सीबीआई संबंधित अदालत में अपनी समरी रिपोर्ट पेश करेगी जिसे चुनौती देने की स्वतंत्रता सतीश सालियान के पास होगी।
यह भी देखें: डेरा प्रमुख बाबा धनवंत सिंह की 10 साल की सजा बरकरार, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल भेजा

More Stories
जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी 1051 करोड़ की योजनाओं की सौगात
सहारनपुर में PNB के करेंसी चेस्ट में कैसे पहुंचे 17 करोड़ के नकली नोट? जांच तेज
ईडी ने 14 ठिकानों पर की छापेमारी, एनएचएआई टोल प्लाजा फर्जी वसूली का मामला