पटना, 05 सितंबर 2026: नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना मेट्रो डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने परियोजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा करने तथा निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक से पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना मेट्रो डिपो परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए परियोजना परिसर में स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।
मिश्रा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का विज़न बिहार के शहरों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और बेहतर कनेक्टिविटी से युक्त विकसित शहरों के रूप में स्थापित करना है। पटना मेट्रो इसी विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है।
समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, PMRCL, संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने पटना मेट्रो परियोजना के विभिन्न कॉरिडोर एवं सेक्शन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, प्रमुख माइलस्टोन, निर्धारित समय-सीमा तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक के दौरान विभिन्न कॉरिडोर एवं सेक्शन में निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तथा आगामी चरणों की प्राथमिकताओं की समीक्षा की गई। परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं एवं चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया।
ये भी देखें: Bihar News: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में बतौर मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार

More Stories
केरल के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
टीचर्स डे पर पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से की बात, पूछा- पब्लिक से कैसे बात करें
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्त, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट