चंडीगढ़, 14 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग के समापन समारोह में शिरकत की और इस टूर्नामेंट को पंजाब की उभरती क्रिकेट प्रतिभा की पहचान करने, उसे निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए मजबूत मंच बताया। इस प्रतियोगिता में 119 खिलाड़ियों द्वारा अपने हुनर का प्रदर्शन करने और नमन धीर तथा प्रभसिमरन सिंह के इंडिया ‘ए’ टीम में चयन के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को देश का खेल हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और कहा कि हम खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने तथा युवाओं को खेल मैदानों से जोड़ने के लिए अपने प्रयास इसी तरह जारी रखेंगे।
इस अवसर के कुछ पलों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “आज मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में ‘शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग’ के फाइनल मैच और समापन समारोह में शिरकत की। 30 अगस्त से शुरू हुए इस टूर्नामेंट ने पंजाब के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक शानदार मंच प्रदान किया है। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों लुधियाना लायंस और अमृतसर सूरमाज़ सहित भाग लेने वाली सभी टीमों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन और जुझारू जज़्बे के लिए दिल से बधाई। उन्होंने कहा कि पंजाब में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने और हमारे युवाओं को खेल मैदानों से जोड़ने के हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इंकलाब जिंदाबाद।”
शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पी.सी.ए.) द्वारा पहली बार आयोजित की गई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ने पंजाब के उभरते क्रिकेटरों को एक मंच प्रदान किया है और यह खेल महाकुंभ आज पूरी शान-ओ-शौकत के साथ संपन्न हो गया है।”
लीग के सफल आयोजन के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रबंधकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं इस लीग के सफल आयोजन के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को बधाई देता हूं और भाग लेने वाली सभी टीमों तथा आगामी सीज़न के लिए बाकी सभी टीमों को शुभकामनाएं देता हूं।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “दो सप्ताह चली इस लीग के दौरान पंजाब के गांवों और कस्बों के कई होनहार युवा क्रिकेटर सुर्खियों में आए। इनमें से बहुत से प्रतिभाशाली खिलाड़ी आने वाले वर्षों में पंजाब और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।”
अपने राज्य की लीग में पूरे उत्साह, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “इस लीग के दौरान पंजाब के लगभग 119 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन किया।”
यह भी देखें: युद्ध नशेआं विरुद्ध को मज़बूत करने के लिए आप पंजाब यूथ विंग ने मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ का किया आयोजन

More Stories
Bihar: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण – अमन अरोड़ा
भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआँ विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशे से जुड़े भ्रमों को किया दूर