आगरा, 15 सितंबर 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आगरा में कहा कि कुछ लोग अपने राजनैतिक हित साधने के लिए लोगों को भड़काने की कोशिश करते हैं। कभी जाति के नाम पर कभी धर्म के नाम पर। हमारे समाज में दरार पैदा करने की कोशिश करते हैं।
लेकिन हमें यह संकल्प लेना है कि हम किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। समाज को बंटने नहीं देंगे। समाज में प्रेम हो सहयोग हो एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होने की भावना हो इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे। याद रखिए टूटने से बिखरेंगे जुड़ने से निखरेंगे।
सम्मेलन में राजनाथ सिंह को खटीक समाज ने चांदी का मुकुट पहनाया। लेकिन उन्होंने मुकुट लौटा दिया। कहा कि मैं सब कुछ स्वीकार कर लेता हूं लेकिन चांदी का यह मुकुट आपके हवाले करता हूं। किसी गरीब मां-बाप की बेटी शादी के बाद विदा हो रही हो और उसके पैरों में चांदी की पायल न हो तो इस मुकुट को तुड़वाकर उसके लिए पायल बनवा दीजिएगा।
राजनाथ सिंह दोपहर 1:30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे थे। यहां केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल यूपी सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
ये भी देखें: रक्षाबंधन पर पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

More Stories
ऑपरेशन सिंदूर में एस-400 ने 314 किमी दूर पाकिस्तानी विमान को मार गिराया था, रक्षा मंत्रालय के रिपोर्ट में खुलासा
सत्य निकेतन हादसे में दो आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत
LAC पर चीनी सेना की तैनाती घटी, मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद रिश्तों में सुधार के संकेत