चंडीगढ़, 15 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर को राजधानी नई दिल्ली में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में पदक विजेताओं के साथ मुलाकात की। इस बार एशियन गेम्स के लिए पहली बार भारत की तरफ से 301 खिलाड़ियों का दल हिस्सा लेने पहुंचा था। जिसमें कुल 85 पदक जीतने में कामयाबी मिली थी। मेडल टैली में भारत ने टॉप-5 में रहते हुए खत्म किया था। पहली बार 44 सालों में एशियन गेम्स के इतिहास में भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीम गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं। वहीं क्रिकेट में महिला और पुरुष टीम ने फिर से गोल्ड पर कब्जा किया। एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में कुल 21 गोल्ड 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।
एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं के साथ मुलाकात करने के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पदक वीरों के साथ मिलना मामूली बात नहीं है। आप सभी ने देश के मान को बढ़ाया है। चैंपियंस को पूरे देश की तरफ से आप सभी को बधाई। जुनून जब जीत में बदलता है तो मेडल पक्का है। खिलाड़ियों ने तिरंगे की शान और मान को बढ़ाया है। आपके कोच आपके सपोर्ट स्टाफ और आपके परिवार का भी मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। आज हमारे पूर्व राष्ट्रपति कलाम जी की जन्म जयंती भी है। मैं उन्हें भी सादर नमन करता हूं। इस बार एशियाड कई मायनों में यादगार रहा। हमारे हॉकी की दोनों टीमों ने इस बार गोल्ड मेडल जीता। खासकर हमारी महिला हॉकी टीम ने गोल्ड लाकर 44 साल लंबे इंतजार को खत्म किया है। कबड्डी में भी हमारी दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीता।
ये भी देखें: सुप्रीम कोर्ट बोला – शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संवैधानिक है, पुलिस की ज्यादती सही नहीं

More Stories
बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन
इंफाल में फूड पॉइजनिंग से बीएसएफ के 75 जवान अस्पताल में भर्ती
20 जुलाई को हिंसा के कारण CJP को नहीं दी प्रदर्शन की इजाजत, दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा