October 26, 2026

नोएडा में युवक ने सुपरनोवा सोसायटी में 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, शरीर के हुए टुकड़े

फ्लोर से कूदा युवक

नोएडा, 05 अक्टूबर 2026: नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में एक युवक की इमारत से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन निवासी मानेसर गुरुग्राम के रूप में हुई है। वह स्पायरा बिल्डिंग के एक कमरे में एक दिन के लिए अकेले ठहरने आया था।

पुलिस के अनुसार ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखें: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की सूचना, विमान सुरक्षित उतरा