October 28, 2026

बिहार के मंत्री ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा- कबूतर भी ऐसा चावल नहीं खाता

कबूतर

पटना, 26 अक्टूबर 2026: बिहार में एक मंत्री ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कबूतर भी ऐसा चावल नहीं खाता आम आदमी क्या खाएगा? सवाल उठाने वाले मंत्री का नाम लखेंद्र पासवान है और इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

बिहार में गरीबों को जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले चावल की गुणवत्ता पर खुद सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने सवाल उठाए हैं। मंत्री लखेंद्र पासवान ने चावल की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चावल इतना खराब है कि कबूतर भी नहीं खाता फिर आम आदमी उसे कैसे खाएगा?

खास बात यह रही कि जब मंत्री ने चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए उस वक्त खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और विभाग के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी देखें: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की सूचना, विमान सुरक्षित उतरा